मोबाइल का इंटरनेट बहुत जल्दी खत्म हो जाता है? ये 5 छुपी हुई सेटिंग तुरंत ON करें
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Play Store एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।
- Play Store ओपन करते ही ऊपर की तरफ आपको Profile Icon दिख जाएगा।
- आपको उस Profile Icon पर क्लिक करना है।जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- अब आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है और Settings पर क्लिक करना है।
- Settings पर क्लिक करते ही नया इंटरफेस खुल जाएगा।
- अब आपको यहां Network Preferences पर क्लिक करना है।
- Network Preferences पर क्लिक करने के बाद आपको Auto Update Apps का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब Auto Update Apps पर क्लिक करें।यहां आपके मोबाइल में पहले से Over any network या Over Wi-Fi सिलेक्ट होगा।
- आपको इसे बदलकर Don't Auto Update Apps पर क्लिक कर देना है।अब Back आ जाएं। इससे क्या होगा?आपके मोबाइल में जो भी ऐप्स होते हैंवे अपने आप अपडेट नहीं होंगेऔर आपका इंटरनेट बेकार में खर्च नहीं होगा क्योंकि कई बार मोबाइल में 20-30 ऐप्स होते हैंऔर वे सभी अपने आप अपडेट हो जाते हैं जिससे आपका 1GB डेटा भी जल्दी खत्म हो जाता है
- इसलिए यह सेटिंग बहुत जरूरी है।
Second Setting — YouTube Video Quality कम करें
- अब दूसरी सेटिंग करने के लिए YouTube एप्लीकेशन को ओपन करें।
- YouTube ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ Profile Icon पर क्लिक करें।
- अब यहां Settings पर क्लिक करें। Settings में जाने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है
- यहां आपको Video Quality Preferences का ऑप्शन दिखाई देगा। अब इस पर क्लिक करें।
- यहां आपके मोबाइल में Auto सिलेक्ट होगा आपको इसे बदलकर Data Saver पर क्लिक करना है। अब Back आ जाएं। इससे क्या होगा? YouTube वीडियो कम क्वालिटी में चलेगा और आपका इंटरनेट बचेगा क्योंकि Auto मोड में YouTube कई बार 720p, 1080p या 4K वीडियो चला देता है जिससे आपका इंटरनेट बहुत ज्यादा खर्च होता है
- इसलिए Data Saver मोड बहुत जरूरी है।
Third Setting — YouTube Data Saving Mode ON करें
- अब फिर से YouTube Settings में जाएं यहां आपको Data Saving Mode का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें
- अब Data Saving Mode ON कर दें इससे क्या होगा? YouTube कम इंटरनेट इस्तेमाल करेगा और आपका डेटा ज्यादा चलेगा
- यह सेटिंग भी बहुत जरूरी है।
Fourth Setting — Mobile Data Saver ON करें
- अब अपने मोबाइल का Settings App ओपन करें
- अब ऊपर Search Bar में टाइप करें Data Saver
- अब Data Saver पर क्लिक करें यहां आपको Data Saver OFF दिखाई देगा आपको इसे ON कर देना है इससे क्या होगा? Background Apps इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करेंगे और आपका डेटा बचेगा
- लेकिन ध्यान रखें
- अगर आपको Hotspot ON करना है तो Data Saver को OFF करना पड़ेगा बाकी समय Data Saver ON रखें]
Fifth Setting — Background Data बंद करें
- अब सबसे जरूरी सेटिंग Settings में जाएं फिर क्लिक करें Data Usage फिर क्लिक करें Mobile Data Usage
- अब आपके सामने सभी ऐप्स दिखाई देंगे अब जिस ऐप का आप इस्तेमाल नहीं करते हैं उस पर क्लिक करें और Background Data OFF कर दें
जैसे- Facebook
- Instagram
- Chrome
- Vidmate
- Games
- Other Apps
- इससे क्या होगा? ये ऐप्स बैकग्राउंड में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करेंगे और आपका डेटा बच जाएगा
- यह सबसे ज्यादा जरूरी सेटिंग है।
Final Conclusion:-
- आपका इंटरनेट पहले से ज्यादा चलेगा डेटा जल्दी खत्म नहीं होगा मोबाइल की स्पीड भी बढ़ जाएगी और बैटरी भी बचेगी
Follow Me:-
Youtube
Telegram
Help
⚠️ Disclaimer:-
- इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और एजुकेशन के उद्देश्य से साझा की गई है।
- मोबाइल की सेटिंग अलग-अलग डिवाइस, कंपनी और एंड्रॉइड वर्जन के अनुसार अलग हो सकती है।
- इन सेटिंग्स से इंटरनेट की बचत हो सकती है, लेकिन पूरी तरह डेटा खत्म नहीं होगा इसकी गारंटी नहीं है।
- किसी भी सेटिंग को लागू करने से पहले अपनी जरूरत और जिम्मेदारी के अनुसार उपयोग करें।
Tags:
Mobile Tips
