PhonePe एप्लीकेशन को लॉगिन करना चाहते हैं


PhonePe एप्लीकेशन ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में PhonePe एप्लीकेशन को ओपन करें। जैसे ही आप ऐप को ओपन करेंगे, आपके सामने लॉगिन स्क्रीन दिखाई देगी। इस स्क्रीन पर आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां आपको वही मोबाइल नंबर डालना है जो:
  1. आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो
  2. पहले से PhonePe में रजिस्टर हो
  3. उसी नंबर से PhonePe बनाया गया हो
अब उस मोबाइल नंबर को सही तरीके से एंटर कर दें।

पासवर्ड या स्क्रीन लॉक मांगा जाएगा

मोबाइल नंबर डालने के बाद PhonePe आपसे पासवर्ड या स्क्रीन लॉक मांगेगा। जब आपने पहली बार PhonePe अकाउंट बनाया था, उस समय आपने:
  • पासवर्ड सेट किया था
या
  • स्क्रीन लॉक सेट किया था
अब वही पासवर्ड यहां पर डालना होता है।

अगर पासवर्ड याद नहीं है तो क्या करें

अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप गलत पासवर्ड डाल सकते हैं।
  • एक बार गलत पासवर्ड डालें
  • फिर दूसरी बार गलत पासवर्ड डालें
दो बार गलत पासवर्ड डालने के बाद आपके सामने नया ऑप्शन दिखाई देगा।

OTP से Verify करें

अब आपके सामने Verify by OTP या Forgot Password जैसा ऑप्शन दिखाई देगा।
अब इस ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद:
  • आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
  • OTP अपने आप भर भी सकता है
  • अगर OTP ऑटोमैटिक नहीं भरे तो मैन्युअली एंटर करें
OTP एंटर करते ही आपका नंबर Verify हो जाएगा।

Permissions Allow करें

OTP Verify होने के बाद PhonePe कुछ Permissions मांगेगा जैसे:
  • SMS Permission
  • Phone Permission
  • Contacts Permission
यह सभी Permissions जरूरी होती हैं, इसलिए जितनी भी Permission मांगे, सभी को Allow कर दें।
Allow करने के बाद आपका PhonePe एप्लीकेशन खुल जाएगा।

PhonePe लॉगिन पूरा हो जाएगा

जैसे ही आप सभी Permission Allow कर देंगे, आपका PhonePe एप्लीकेशन पूरी तरह से लॉगिन हो जाएगा। अब आप:
  • पैसे भेज सकते हैं
  • पैसे रिसीव कर सकते हैं
  • मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं
  • बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • UPI पेमेंट कर सकते हैं
इस तरीके से बहुत आसानी से PhonePe एप्लीकेशन को लॉगिन किया जा सकता है।

PhonePe लॉगिन करते समय ध्यान रखने वाली बातें

PhonePe लॉगिन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें:
  • वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो बैंक से लिंक हो
  • SIM उसी मोबाइल में लगी हो
  • इंटरनेट कनेक्शन चालू हो
  • OTP किसी के साथ शेयर न करें
इन बातों का ध्यान रखने से आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।

Follow Me:-


       Youtube

       Facebook

       Instagram

       Telegram

       Help

       Follow Now

       Follow Now

       Follow Now

       Follow Now

       Follow Now

Disclaimer:-

  • यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य से दी गई है। PhonePe के फीचर और इंटरफेस समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार की वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इस जानकारी का उपयोग करने से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म